LensGo AI का परिचय
क्या आप अपने साधारण वीडियो को एनीमे स्टाइल में बदलना चाहते हैं? Lensgo AI आपके लिए एक शानदार और फ्री टूल है, जो कुछ ही क्लिक में आपके वीडियो को 5 से 60 सेकंड तक के एनीमे वीडियो में बदल देता है। इसका आसान इंटरफेस शुरुआती और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए बेस्ट है। मैंने खुद एक 15 सेकंड का पार्क वीडियो अपलोड किया, और 2025 के नए 3D एनीमे अपडेट ने इसे इतना शानदार बनाया कि मेरे यूट्यूब चैनल पर व्यूज़ बहुत तेजी से आने शरू हो गए ! इस आर्टिकल में, हम LensGo AI की खासियतें, उपयोग का तरीका, और फायदे विस्तार से जानेंगे।

LensGo AI क्या है ?
LensGo AI एक शक्तिशाली AI टूल है, जो आपके सामान्य वीडियो को 5 से 60 सेकंड के एनीमे वीडियो में बदल देता है। फ्री प्लान में आप 5 सेकंड के वीडियो बना सकते हैं, जबकि पेड प्लान 30 या 60 सेकंड के हाई-क्वालिटी वीडियो बना सकते हैं। 2025 में आए नए अपडेट्स, जैसे 3D एनीमे स्टाइल्स, मंगा स्टाइल्स, और 60fps रियलिस्टिक ह्यूमनॉइड एनिमेशन, आपके वीडियो को और मजेदार बनाते हैं। Domo AI की तुलना में LensGo AI का इंटरफेस ज़्यादा सरल और प्रोसेसिंग 30% तेज़ है, जो समय बचाने में मदद देता है।
मेरा अनुभव:- मैंने 2 महीने तक LensGo AI और Domo AI का उपयोग किया, और मुझे LensGo AI ज़्यादा पसंद आया। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसे फ्री में यूज़ कर सकते हैं|
- LensGo AI की डिस्कॉर्ड कम्युनिटी (50k+ मेंबर्स) में 2025 के नए ट्यूटोरियल चैनल्स और लाइव Q&A सेशन्स जोड़े गए हैं |
- जो नई टेक्निक सीखने में मदद करते हैं।
- खास बात, इसका नया AI Lip Sync फीचर वीडियो में किरदारों की लिप मूवमेंट को ऑडियो से मिलाता है।
Domo AI
- Domo AI जबकि Domo AI अब फ्री नहीं रहा। मैंने LensGo AI से एक 5 सेकंड का डांस वीडियो को मंगा स्टाइल में बदला, जो मेरे इंस्टाग्राम रील के लिए परफेक्ट था!
- Domo AI की डिस्कॉर्ड कम्युनिटी (677k+ मेंबर्स) बड़ी है, लेकिन इसका फ्री एक्सेस नहीं मिलता है।
LensGo AI में लॉगिन कैसे करें ?

- LensGo AI को लॉगिन करने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट (https://lensgo.ai/) पर जाना होगा |
- इसका होम पेज दिखेगा इसमें Welcome Back का एक पेज दिखेगा |
- लॉगिन होने के विकल्प Continue with Google, Continue with Email या Continue with Apple ID इनमे से किसी एक विकल्प को चुन ले |
- लॉगिन के बाद आपको तुरंत 100 क्रेडिट्स मिलेंगे, जिनसे आप फ्री में 5 सेकंड के एनीमे वीडियो बना सकते हैं।
- यह प्रक्रिया इतनी आसान है कि मैंने सिर्फ 2 मिनट में अपना अकाउंट बनाकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया |
LensGo AI कैसे काम करता है ?
LensGo AI एक ऐसा टूल है जो आपके साधारण वीडियो को कुछ ही मिनटों में एनीमे, मंगा या 3D स्टाइल में बदल देता है। चाहे आप यूट्यूब शॉर्ट्स या इंस्टाग्राम रील्स या फिर गेम डिज़ाइन के लिए एनीमेशन, यह टूल सबके लिए आसान और मज़ेदार है। 2025 के नए अपडेट्स ने इसे और भी मजेदार बना दिया है। मैंने खुद एक 15 सेकंड का डांस वीडियो अपलोड किया और उसे मंगा स्टाइल में बदला – नतीजा इतना कमाल का था कि मेरे दोस्त देखकर हैरान रह गए |
आइए, इसे स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं, ताकि आप भी इसको आसानी से उपयोग कर पाए ।
LensGo AI से वीडियो बनाने की आसान प्रक्रिया
1. Video Style Transfer चुनें
- लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर “Video Style Transfer” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आप अपना वीडियो अपलोड कर सकते हैं। 2025 के अपडेट के बाद अब 200 MB तक के वीडियो अपलोड हो सकते हैं, पहले यह लिमिट (100 MB) थी।
- उदहारण:- मैंने एक 12 सेकंड का वीडियो अपलोड किया, जिसमें “एक जंगल में शेर शिकार करते हुए वीडियो” था – बस कुछ ही सेकंड में अपलोड हो गया।
2. प्रॉम्प्ट और स्टाइल सेट करें
- वीडियो अपलोड करने के बाद “Prompt” बॉक्स में लिखें कि आप अपने वीडियो को किस स्टाइल में बदलना चाहते हैं।
- उदहारण : “Video of a lion hunting in a jungle.”
- Style : ऑप्शन में 3D एनीमे, मंगा, रियलिस्टिक, या 2025 का नया Pixar-like स्टाइल चुनें।
- 2025 का खास अपडेट: AI Lip Sync फीचर। अगर आपके वीडियो में कोई बोल रहा है, तो उसकी लिप्स ऑडियो से मैच करने का काम करेंगी।
- टिप: प्रॉम्प्ट में जितनी डिटेल डालेंगे, उतना बेहतर रिज़ल्ट मिलेगा। जैसे, “A samurai in a bamboo forest with glowing fireflies, anime style.”
3. Text-to-Video फीचर आज़माएँ (2025 का नया फीचर)
- 2025 में LensGo AI ने Text-to-Video फीचर जोड़ा है। अब आपको वीडियो अपलोड करने की भी ज़रूरत नहीं – बस टेक्स्ट लिखें और वीडियो तैयार!
- मैंने लिखा, ““A futuristic cyberpunk city with flying cars.” और 25 सेकंड में एक मजेदार वीडियो बन गया।
- फ्री प्लान में यह 10 सेकंड तक का वीडियो बनाता है, और पेड प्लान में 60 सेकंड तक।
4. वीडियो जनरेट करें
- प्रॉम्प्ट और स्टाइल चुनने के बाद “Generate” बटन दबाएँ।
- इसमें 1-2 मिनट लग सकते हैं, लेकिन 2025 के क्लाउड प्रोसेसिंग अपडेट ने इसे 30% तेज़ कर दिया है।
- मेरा 10 सेकंड का वीडियो 90 सेकंड में तैयार हो गया था, और मंगा स्टाइल में “समुद्र की लहरों पर चाँदी सी चमक बिखरी थी।” – देखकर मज़ा आ गया |
LensGo AI में वीडियो कैसे डाउनलोड करें ?
- वीडियो से संतुष्ट होने पर “Download” बटन पर क्लिक करें।
- मोबाइल यूज़ कर रहे हैं तो ब्राउज़र को डेस्कटॉप मोड में खोलें।
- 2025 का नया फीचर: Cloud Download। अब डाउनलोड लिंक LensGo AI की डिस्कॉर्ड कम्युनिटी पर भी मिलेगा, जिससे शेयर करना आसान हो गया।

LensGo AI में आपको Discord का भी सपोर्ट मिल जाएगा !
- LensGo AI की डिस्कॉर्ड कम्युनिटी (50k+ मेंबर्स) में शामिल होना आसान है। डैशबोर्ड में ऊपरी दाएँ कोने पर डिस्कॉर्ड आइकन पर क्लिक करें और “Accept Invite” चुनें।
- 2025 में जोड़ा गया AI Prompt Sharing चैनल आपको दूसरों के प्रॉम्प्ट्स देखने और अपने शेयर करने देता है।
- मैंने वहाँ से “cyberpunk city” प्रॉम्प्ट लिया और एक शानदार वीडियो बनाया! Viggle AI जैसे अन्य टूल्स का सपोर्ट भी मिलता है।
LensGo AI की विशेषताएं व दोष क्या-क्या है ?
विशेषताएं | दोष |
फ्री में 100 क्रेडिट्स 29 दिनों तक, 5 सेकंड के एनीमे वीडियो के लिए। | फ्री प्लान में 5 सेकंड की सीमा और वॉटरमार्क। |
2025 का नया AI Lip Sync फीचर, जो ऑडियो के साथ लिप मूवमेंट मिलाता है। | वीडियो को परिवर्तित करने में कभी-कभी अधिक ट्रैफिक होने का Error आना ! |
Custom Model Training: अपनी स्टाइल में मॉडल्स बनाएँ। | नए यूज़र्स को प्रॉम्प्ट लिखना सीखने में समय लग सकता है। |
200 MB तक वीडियो अपलोड और 60fps सपोर्ट। | |
डिस्कॉर्ड कम्युनिटी में ट्यूटोरियल्स और प्रॉम्प्ट शेयरिंग। |
क्या LensGo AI फ्री है?
हाँ, LensGo AI का फ्री प्लान 100 क्रेडिट्स देता है, जो 29 दिनों तक रहता हैं। 2025 अपडेट के बाद, आप 15 क्रेडिट्स में 10 सेकंड का एनीमे वीडियो बना सकते हैं। पेड प्लान ($10/महीना) में 30-60 सेकंड के वीडियो, वॉटरमार्क-फ्री आउटपुट, और Custom Model Training जैसे फीचर्स मिलते हैं |

निष्कर्ष
LensGo AI एक शानदार टूल है, जो आपके वीडियो को आसानी से एनीमे स्टाइल में बदल देता है। इसका सरल इंटरफेस और 2025 के नए फीचर्स, जैसे AI Lip Sync और Text-to-Video, इसे और खास बनाते हैं। मैंने एक 10 सेकंड का वीडियो बनाया, जो मेरे सोशल मीडिया पर हिट रहा ! अगर आप क्रिएटिव वीडियो बनाना चाहते हैं, तो LensGo AI ट्राई करें और उनकी डिस्कॉर्ड कम्युनिटी जॉइन करें।
Disclaimer
आपको जो भी Lensgo AI की जानकारी दी गई है वो जानकारी Lensgo AI की Official वेबसाइट से और अन्य विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से दी गई है अगर आपको इस आर्टिकल में कोई जानकारी गलत मिलती है तो आप हमें कमेंट या मैसेज कर के बता सकते है ! किसी प्रकारी जानकारी Lensgo AI के बारे में चाहिए तो आप इसकी Official वेबसाइट पे भी जा सकते है ! आर्टिकल से अन्त तक जुड़े रहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद !
FAQ
1. लेंसगो एआई फ्री है या पेड?
हाँ, LensGo AI का फ्री प्लान 100 क्रेडिट्स देता है, जो 29 दिनों तक रहता हैं। 2025 अपडेट के बाद, आप 15 क्रेडिट्स में 10 सेकंड का एनीमे वीडियो बना सकते हैं। पेड प्लान ($10/महीना) में 30-60 सेकंड के वीडियो, वॉटरमार्क-फ्री आउटपुट, और Custom Model Training जैसे फीचर्स मिलते हैं |
2. लेंसगो क्या है?
Lensgo AI नॉर्मल वीडियो को एनीमी (Anime) वीडियो में परिवर्तन करने का कार्य करता है | 5 सेकंड से लगाकर 60 सेकंड तक Anime वीडियो को परिवर्तित कर सकता है |
3. लेंसगो एआई कैसे काम करता है?
LensGo AI एक ऐसा टूल है जो आपके साधारण वीडियो को कुछ ही मिनटों में एनीमे, मंगा या 3D स्टाइल में बदल देता है। चाहे आप यूट्यूब शॉर्ट्स या इंस्टाग्राम रील्स या फिर गेम डिज़ाइन के लिए एनीमेशन, यह टूल सबके लिए आसान और मज़ेदार है।